प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) का असर घरेलू सर्किट पर दिखाई दे रहा है। लीग के ऐतिहासिक पांचवें सीजन में हिस्सा लेने वाले कई पहलवानों ने 10 से 12 मई के बीच गोंडा में हुए सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहलवानों को आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल में शामिल होने की पात्रता मिल गई है।
पीडब्ल्यूएल सीजन-5 में कई एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। इससे यह साबित होता है कि लीग द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शीर्ष पहलवानों के साथ लगातार अभ्यास और मुकाबले का जो मौका दिया जाता है, वह कितना कीमती है।
पीडब्ल्यूएल के सितारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था, और अब घरेलू स्तर पर मिली उनकी सफलता इस बात को और पुख्ता करती है कि लीग ने बेहतरीन खिलाड़ियों को निखारा है।