स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना के दृष्टिकोण से चंडीगढ़ में एक 'फिटनेस दौड़' का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही हर आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
आईएएनएस से बात करते हुए एयर कमोडोर दीपक पंत ने कहा, "यह कार्यक्रम फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के नाम पर है और यह एक प्रोमो रन है। सभी बड़े नाम और सभी सेलिब्रिटी 4 अक्टूबर को शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम 4 अक्टूबर को ही आयोजित होना है।"
उन्होंने कहा, "हमने जो कार्यक्रम अभी आयोजित किया है, वह एक प्रमोशन इवेंट है। यह असल में चंडीगढ़ के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए है। हम इसके माध्यम से 4 अक्टूबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। जगह कैसे तैयार होगी, ट्रैफिक कैसे नियंत्रण में रहेगा, भागदौड़ न हो जैसी चीजों पर हम ध्यान दे रहे हैं। यह पूरी तरह से एक स्थानीय इवेंट है।"