वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप: राधामणि, साहिल ने दर्ज की जीत (Image Source: IANS)
इंडियन यूथ बॉक्सिंग टीम ने बैंकॉक में वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना कैंपेन जारी रखा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मिले-जुले नतीजे देखने को मिले, जिसमें राधामणि लोंगजाम और साहिल दुहान ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
राधामणि लोंगजाम ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) से अपनी उज्बेकिस्तान की प्रतिद्वंद्वी को हराया।
पुरुषों के डिवीजन में, साहिल दुहान (60 किलोग्राम) ने तुर्कमेनिस्तान पर 5-0 के एकमत फैसले से शानदार जीत के साथ अपना शानदार परफॉर्मेंस जारी रखा। इस बीच, उधम सिंह (55 किलोग्राम) ने कड़ी टक्कर दी लेकिन एक करीबी मुकाबले में जापान से 3-2 से हार गए।