Hubballi: Ranji Trophy Final - J&K vs Karnataka (Image Source: IANS)
Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का इंतजार खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी के खिताब को पहली बार अपने नाम किया। रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ खेला। पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने टाइटल अपने नाम किया।
रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 1934-35 में हुई थी। करीब 9 दशकों के इतिहास में मुंबई का एकतरफा राज रहा है और इस टीम ने नॉर्दन इंडिया को मात देकर 1934-35 का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद से मुंबई कुल 42 बार रणजी चैंपियन रही है।
जम्मू-कश्मीर की टीम 1959-60 के सत्र में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है, लेकिन इस टीम को करीब 67 साल बाद पहला खिताब नसीब हुआ है। आइए जानते हैं कि रणजी ट्रॉफी में किस साल कौन-सी टीम बनी है चैंपियन...