ला लीगा के मुकाबले में रियल मैड्रिड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एफसी बार्सिलोना को 2-1 से शिकस्त दी। मैड्रिड के जीत के नायक किलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में 2 गोल दागते हुए क्लब की ओर से अपने 100 गोल भी पूरे किए।
मैच की शुरुआत जूड बेलिंगहम के शानदार खेल से हुई। उन्होंने बेहतरीन तरीके से गेंद को घुमाते हुए अर्दा गुलेर को पास दिया, जिन्होंने आगे एडुआर्डो कामाविंगा के लिए मौका बनाया। इसके बाद किलियन एमबाप्पे ने चतुराई दिखाते हुए गेंद को पाउ कुबारसी के पास से निकाल दिया, जिससे मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
पहले हाफ में रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को ज्यादा मौके नहीं दिए और उसके हमलों को अच्छी तरह रोके रखा। मैड्रिड के 1-0 की बढ़त लेने से पहले अर्दा गुलेर को भी दो अच्छे मौके मिले थे। मैच के सिर्फ चार मिनट बाद उनका पहला शॉट गोल पोस्ट से कुछ सेंटीमीटर दूर निकल गया।