रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान से डेंजेल डमफ्रीज के साथ 4 साल का करार किया (Image Source: IANS)
रियल मैड्रिड ने डेंजेल डमफ्रीज को इंटर मिलान से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। अनुभवी डच राइट-बैक ने क्लब के साथ चार साल (30 जून 2030) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
ला लीगा क्लब ने रविवार को पुष्टि की है कि 30 वर्षीय डिफेंडर के स्थायी ट्रांसफर के लिए इंटर के साथ समझौता हो गया है। उनका रिलीज क्लॉज एक्टिवेट होने के बाद वह टीम में शामिल हो रहे हैं।
अपनी तेज रफ्तार, आक्रामक रन और दमदार शारीरिक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले डमफ्रीज इंटर मिलान के हालिया इतिहास के सबसे प्रभावशाली फुल-बैक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। अब वह अपने करियर की नई चुनौती के लिए 15 बार के यूरोपीय चैंपियन रियल मैड्रिड से जुड़ गए हैं।