इब्राहिमा कोनाटे के साथ रियल मैड्रिड ने चार साल का करार किया (Image Source: IANS)
रियल मैड्रिड ने नए सीजन से पहले अपनी टीम में एक और बड़ा नाम शामिल किया है। स्पेन के मशहूर क्लब ने फ्रांस के डिफेंडर इब्राहिमा कोनाटे को अपने साथ जोड़ा है। यह करार 4 साल के लिए है।
27 वर्षीय सेंटर-बैक खिलाड़ी कोनाटे एनफील्ड में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद 'फ्री एजेंट' के तौर पर लिवरपूल छोड़ेंगे, जिसके बाद कोनाटे जून के आखिर में आधिकारिक तौर पर स्पेनिश दिग्गज क्लब से जुड़ेंगे।
समर ट्रांसफर विंडो में कोनाटे रियल मैड्रिड के तीसरे नए खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले चेल्सी ने स्पेन के लेफ्ट-बैक मार्क कुकुरेला और पुर्तगाली मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा को अपनी टीम में शामिल किया था। उम्मीद है कि हेड कोच जोस मोरिन्हो के नेतृत्व में मैड्रिड के नए अभियान में ये तीनों खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे।