रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को लगभग 25 मिलियन यूरो की फीस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।
क्लब ने बताया, "रियल मैड्रिड और लेवांते के बीच डील पक्की हो गई है। लेवांते के खिलाड़ी कार्लोस एस्पी अब रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे। उन्होंने क्लब के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यानी वो 30 जून, 2031 तक रियल मैड्रिड का हिस्सा रहेंगे। रियल मैड्रिड ने आगे कहा, "21 साल के कार्लोस एस्पी ने लेवांते के लिए तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 66 मैचों में हिस्सा लिया और 20 गोल किए। पिछले सीजन में उन्हें लीग का सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 खिलाड़ी चुना गया था।"
एस्पी ने पिछले सीजन में लेवांते के लिए 27 मैचों में 13 गोल किए। इनमें से ज्यादातर गोल सीजन के आखिरी हफ्तों में हुए, जब उन्होंने क्लब को रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचाने में अहम भूमिका निभाई। 21 वर्षीय एस्पी को अपने क्लब में शामिल करने के लिए विल्लारियल और प्रीमियर लीग के कई क्लबों ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेवांते ने चोट के जोखिम को कम करने के लिए उन्हें प्री-सीजन फ्रेंडली मैचों से बाहर रखा था।