FIFA World Cup Triumph: रियल मैड्रिड ने फीफा के विवादित 'फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज' (एफएफई) प्रस्ताव को वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है। क्लब ने इस कदम को फुटबॉल के लिए अच्छी खबर बताते हुए दोहराया कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के कमर्शियल अधिकारों को कभी भी सिर्फ फाइनेंशियल एसेट (वित्तीय संपत्ति) नहीं माना जाना चाहिए।
रविवार को जारी एक बयान में, स्पेनिश क्लब ने फुटबॉल से जुड़े लोगों के भारी विरोध के बाद प्रस्ताव को छोड़ने के लिए फीफा की तारीफ करते हुए कहा कि यह फैसला खेल और उसके समर्थकों के हित में है।
क्लब ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "रियल मैड्रिड सीएफ अपने टूर्नामेंट के कमर्शियल अधिकारों के आंशिक बिक्री के प्रस्ताव को छोड़ने के फीफा के फैसले का दिल से स्वागत करता है। हमारा क्लब मानता है कि यह फुटबॉल, इसकी गवर्निंग बॉडीज और सबसे बढ़कर, हमारे पसंदीदा खेल के लाखों फैंस के लिए अच्छी खबर है।"