BWF World Championships: बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 का रविवार को सफल समापन हुआ। भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत को लेकर घरेलू दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला। इस बीच बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर मिली सराहना पर खुशी जताई।
पिछले कुछ वर्षों में इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बीएआई को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के लिए संगठन ने विशेष तैयारियां और व्यवस्थाएं कीं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया।
विश्व चैंपियनशिप के सफल समापन पर अपनी संतुष्टि जताते हुए संजय मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "हां, हमने यह कर दिखाया। सभी खिलाड़ी खुश हैं।"