फीफा अध्यक्ष पद से जियानी इन्फेंटिनो को हटाना बड़ी गलती होगी: डोनाल्ड ट्रंप (Image Source: IANS)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर फुटबॉल की वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के खिलाफ उठ रहे विरोध के स्वर के बीच उन्हें पद से हटाती है, तो यह एक बड़ी गलती होगी।
ट्रंप ने लिखा, "फीफा बहुत बड़ी गलती करेगा, अगर वे किसी भी वजह से अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को बदलने के बारे में सोचते भी हैं। वह शानदार हैं, उन्होंने अभी तक के सबसे सफल वर्ल्ड कप की अध्यक्षता चार बार की है। अगर वह चले गए, तो यह फिर कभी इतना सफल या फायदेमंद नहीं होगा।"
ट्रंप का दखल ऐसे समय में हुआ है जब इन्फेंटिनो को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।