रिद्धिमा विमेंस प्रो गोल्फ टूर के 10वें लेग में दो शॉट से आगे (Image Source: IANS)
विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) में गुरुवार को 10वें लेग के दो राउंड के बाद, रिद्धिमा दिलावरी ने डबल-बोगी से उबरते हुए अपनी बढ़त को दो शॉट तक पहुंचा दिया है।
इस सीजन में तीन बार जीत दर्ज कर चुकीं रिद्धिमा ने कर्नाटक के कोलार में जायोन हिल्स गोल्फ काउंटी में 17वें होल (जो पार-4 था) पर एक डबल-बोगी और दो बोगी के मुकाबले पांच बर्डी लगाईं। आखिरी होल पर लगी बर्डी ने उन्हें राहत दी। पहले राउंड में 68 का स्कोर करने के बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 1-अंडर 71 का स्कोर किया। 5-अंडर 139 के स्कोर के साथ, रिद्धिमा अमनदीप द्राल (69-72) और विधात्री उर्स (69-72) से दो शॉट आगे हैं।
पिछले हफ्ते की विजेता वाणी कपूर ने चार बोगी लगाईं, जिसमें आठवें और नौवें होल पर लगातार दो गलतियां शामिल थीं। वह 1-ओवर 73 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं।