भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर रोमियो जेम्स का करियर उपलब्धियों से भरा रहा। बतौर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया। 1982 में हुए एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में रोमियो ने अहम किरदार निभाया।
रोमियो जेम्स का जन्म 15 सितंबर, 1958 को हुआ। रोमियो को शुरुआत से ही हॉकी से खास लगाव था। वह बचपन में ही इस खेल की जमकर प्रैक्टिस किया करते थे और जल्द ही उन्होंने हॉकी में करियर बनाने की ठान ली। घरेलू टूर्नामेंट्स में रोमियो का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा। उन्होंने 1982 से 1985 के बीच सर्विसेज की कप्तानी भी की और तीन बार नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। घरेलू से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक रोमियो का प्रदर्शन यादगार रहा और उन्होंने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही बटोरी।