FIFA WC: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि उनका फीफा विश्व कप का सफर अब खत्म हो गया है। उन्होंने पुष्टि की कि स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल की हार के साथ उन्होंने अपना आखिरी विश्व कप खेल लिया है। अब वह सातवें विश्व कप में नहीं खेलेंगे।
41 वर्षीय रोनाल्डो ने अपने विश्व कप करियर में कुल 27 मैच खेले। इस मामले में उनसे आगे केवल अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 30 विश्व कप मैच खेले हैं। हालांकि, रोनाल्डो अपने शानदार करियर में विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर सके।
उन्होंने विश्व कप में 27 मैचों में 11 गोल किए और कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। वह विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इस विश्व कप में उन्होंने तीन गोल किए। इनमें उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की 5-0 की जीत में दो गोल शामिल थे। साथ ही उन्होंने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भी गोल किया। क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी पर किया गया उनका यह गोल पुर्तगाल को अंतिम-16 तक ले गया।