रोसेनमुलर ने मां को बर्थडे पर दिया शानदार तोहफा, शुभंकर कट से चूके (Image Source: IANS)
थॉमस रोसेनमुलर ने बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन के तीसरे राउंड में दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 7-अंडर 65 खेला और खिताब की दौड़ में खुद को मजबूती से शामिल कर लिया। तीन राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 11-अंडर पार (69-71-65) है। वह लीडरबोर्ड में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह संयुक्त बढ़त पर चल रहे बर्न्ड वीसबर्गर और माइकल हॉलिक से सिर्फ दो स्ट्रोक पीछे हैं।
तीसरे राउंड की शुरुआत रोसेनमुलर ने लगातार दूसरे दिन बोगी के साथ की, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए सात बर्डी और एक ईगल लगाए। बीच में दो बोगी के बावजूद उन्होंने 65 का बेहतरीन कार्ड खेला।
राउंड के बाद उन्होंने कहा, "मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं थी क्योंकि मैंने शुक्रवार को मुश्किल से कट बनाया था। आज मेरी मां का जन्मदिन है, इसलिए मैं उन्हें अच्छा तोहफा देना चाहता था।"