रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन 2 के छठे दिन, मुंबई ड्रीमर्स ने रविवार को मेजबान हैदराबाद हीरोज को 12-10 से मात दी। यह ड्रीमर्स की लगातार पांचवीं जीत रही। वहीं, हैदराबाद के गचीबोवली स्थित गंती मोहना चंद्र बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने चेन्नई बुल्स पर 33-12 से आसान जीत दर्ज की।
बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स बनाम चेन्नई बुल्स: बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने शानदार शुरुआत की। जोनास मिकालसियस ने लेफ्ट विंग से स्कोरिंग की शुरुआत की। चेन्नई बुल्स ने पहले क्वार्टर के स्टॉपेज टाइम में सैंटियागो अल्वारेज के जरिए जवाब दिया, जिसके बाद मार्कस केरशॉ ने उन्हें बढ़त दिलाई।
अपनी जबरदस्त रफ्तार से, रयान एप्स ने तीसरे क्वार्टर में मुकाबला बराबरी पर ला दिया, और लगातार दबाव बनाए रखने के कारण गणेश माझी बेंगलुरु को फिर से आगे करने में कामयाब रहे। एप्स ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में अपना दूसरा 'ट्राई' किया, जबकि देवेंद्र पादिर ने देर से स्कोर किया और ब्रेवहार्ट्स ने बॉल पर कब्जा बनाए रखते हुए जीत पक्की की।