रग्बी प्रीमियर लीग: हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया, फाइनल में मुंबई ड्रीमर्स से हो (Image Source: IANS)
गाचीबोवली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल में हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया। अब रविवार को फाइनल में इस टीम का सामना मुंबई ड्रीमर्स से होगा।
हीरोज ने जबरदस्त शुरुआत की और तेजी से गेंद को मैदान पर घुमाया, जिसके बाद पहले ही मिनट में ताइताइफोनो तविता ने 'ट्राई' (स्कोर) किया। चेन्नई ने ज्यादा ताकत के साथ जवाब दिया और बीच से हमला करते हुए मारिका कोरोइबेटे ने बुल्स को बढ़त दिलाई।
हालांकि, हैदराबाद ने मैदान की चौड़ाई का फायदा उठाना जारी रखा। तविता ने बाईं विंग से दौड़ते हुए अपना दूसरा 'ट्राई' किया, जबकि मॉरिस लॉन्गबॉटम की शानदार दौड़ और तेज खेल ने रावुआमा सेरुवाकुला के लिए बढ़त बढ़ाने का मौका बनाया।