रग्बी प्रीमियर लीग 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों के आखिरी दिन शुक्रवार को हैदराबाद हीरोज ने कोलकाता बंगा टाइगर्स को 28-0 से शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
गाचीबोवली में स्थित गंती मोहना चंद्र बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में हीरोज ने शुरुआत से ही तेज हमले और तेजी से बॉल घुमाकर टाइगर्स के डिफेंस को पूरे मैदान पर फैला दिया। सुमित रॉय ने कुछ ही मिनटों में स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसके बाद रावुआमा सेरुवाकुला ने लेफ्ट विंग पर एक चालाक डमी मूव से हैदराबाद की बढ़त को दोगुना कर दिया।
उनके सटीक पास और खाली जगह का फायदा उठाने की काबिलियत ने दूसरे क्वार्टर में भी कोलकाता को परेशान किया। लगातार दबाव के बाद केविन वेकेसा ने डिफेंस को तोड़ते हुए एक और 'ट्राई' (अंक) हासिल किया। मॉरिस लॉन्गबॉटम ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी लय बनाए रखी, जबकि हैदराबाद की अनुशासित डिफेंस लाइन ने टाइगर्स को कोई खास मौका नहीं दिया और एक शानदार 'शटआउट' (बिना कोई अंक दिए जीत) प्रदर्शन किया।