'रग्बी प्रीमियर लीग': हैदराबाद में 16 से 28 जून तक आयोजित होगा दूसरा एडिशन (Image Source: IANS)
रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का दूसरा एडिशन हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में 16 से 28 जून तक होगा। इसकी घोषणा रग्बी इंडिया ने सोमवार को की।
रग्बी प्रीमियर लीग के दूसरे एडिशन में भी पहले एडिशन की तरह ही छह फ्रेंचाइजी होगी। फ्रेंचाइजी में भारत के और अंतरराष्ट्रीय शीर्ष रग्बी खिलाड़ी शामिल होंगे।
तेलंगाना सरकार के युवा विकास, पर्यटन एवं संस्कृति एवं खेल विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने कहा, "हैदराबाद का एक वैश्विक खेल मंच के रूप में उभरना तेलंगाना की लंबी अवधि के विजन और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए संस्थागत सहयोग को दिखाता है। रग्बी प्रीमियर लीग जैसे इवेंट्स पर्यटन, शहरी विजिबिलिटी और राज्य की व्यापक खेल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।"