एशियन गेम्स में 44 साल बाद देश को पदक दिलाने वाले धावक सावन बरवाल की नजर ओलंपिक पर (एशियन गेम्स में 44 साल बाद देश को पदक दिलाने वाले धावक सावन बरवाल की नजर ओलंपिक पर )
एशियन गेम्स 2026 में सावन बरवाल पुरुष मैराथन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत देश का नाम रोशन किया। सावन ने 44 साल बाद इस स्पर्धा में देश को पदक दिलाया। हिमाचल प्रदेश मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले सावन का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। अपने स्वागत से सावन बेहद प्रसन्न नजर आए।
सावन बरवाल ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "लंबे समय बाद घर वापस लौटा हूं। घर पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आए लोगों को देखकर काफी खुशी हुई। हर जगह खुशी का माहौल है।"
उन्होंने कहा, "एशियन गेम्स की बात करें तो काफी अच्छी तैयारी चल रही थी। उस समय फिटनेस का स्तर भी काफी अच्छा था। हम एक रणनीति लेकर एशियन गेम्स में पहुंचे थे और उसी पर आखिर तक डटे रहे। आखिरी के 5-6 किलोमीटर बचे थे तो हमने जोर लगाया और पदक हासिल किया।"