सैफ विमेंस चैंपियनशिप: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारत (Image Source: IANS)
मेजबान भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में भूटान के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज करते हुए सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली। 6 जून को फाइनल में भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश से होगा।
हेड कोच क्रिसपिन छेत्री ने उस टीम में दो बदलाव किए, जिसने पिछले ग्रुप चरण में बांग्लादेश को 3-0 से हराया था। प्यारी जाक्सा और संगीता बासफोर की जगह करिश्मा शिरवोइकर और प्रियंका देवी नोरम को शुरुआती लाइनअप में जगह मिली।
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में सांफिदा नोंगरुम ने एकमात्र गोल 58वें मिनट में दागा। भारत को शुरुआती पलों में अपनी लय पाने में संघर्ष करना पड़ा। इस बीच भूटान ने रक्षात्मक रवैया अपनाया, अपनी हाफ में काफी पीछे रहकर खेला और भारत को दबाव बनाने का मौका दिया।