सान्या वत्स चेन्नई स्क्वैश पीएसए चैलेंजर के सेमीफाइनल से बाहर (Image Source: IANS)
चौथी वरीयता प्राप्त सान्या वत्स को एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के सेमीफाइनल में मिस्र की रौकाया ओथमैन के हाथों 4-11, 2-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को तमिलनाडु की राजधानी में स्थित इंडियन स्क्वैश एकेडमी में सान्या वत्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं। चौथी वरीयता प्राप्त सान्या महिला क्वार्टर फाइनल में हमवतन आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी को चार गेम में हराकर इस दौर तक पहुंची थीं।
इससे पहले, रविवार को इंडियन स्क्वैश एकेडमी में खेले जा रहे टूर्नामेंट के पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सूरज चंद ने वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से हराया था, लेकिन अगले दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।