इंडियन स्क्वैश एकेडमी में एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सान्या वत्स अकेली भारतीय खिलाड़ी रहीं। सोमवार को चेन्नई में चौथी वरीयता प्राप्त सान्या ने महिला क्वार्टर फाइनल में हमवतन आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी को चार गेम में हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मिस्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त रौकैया ओथमान से होगा।
इससे पहले, रविवार को इंडियन स्क्वैश अकादमी में इस इवेंट के पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय सूरज चंद ने वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से शिकस्त दी थी।
पुरुषों में सातवीं वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल और महिलाओं में तीसरी वरीयता प्राप्त राधिका सीलन, चौथी वरीयता प्राप्त सान्या वत्स, आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति त्रिपाठी और पूजा आरती रघु क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी थे।