Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेरिस ओलंपिक में तीसरे वरीय सात्विक-चिराग को ग्रुप 'सी' में मिला आसान ड्रा

Group C: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए ग्रुप सी में एक आसान ड्रॉ मिला है। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की विश्व नंबर 6 जोड़ी फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अरियांतो से होगा। भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट में तीसरे वरीय युगल जोड़ी के तौर पर प्रवेश करेगी उनका लक्ष्य पुरुष डबल्स इवेंट में स्वर्ण पदक है।

Advertisement
IANS News
By IANS News July 15, 2024 • 19:08 PM
Satwik/Chirag, seeded third, gets favourable draw in Group C of 2024 Olympic Games starting on July
Satwik/Chirag, seeded third, gets favourable draw in Group C of 2024 Olympic Games starting on July (Image Source: IANS)

Group C: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए ग्रुप सी में एक आसान ड्रॉ मिला है। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की विश्व नंबर 6 जोड़ी फजर अल्फियन और मुहम्मद रियान अरियांतो से होगा। भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट में तीसरे वरीय युगल जोड़ी के तौर पर प्रवेश करेगी उनका लक्ष्य पुरुष डबल्स इवेंट में स्वर्ण पदक है।

23 वर्षीय सात्विक और 27 वर्षीय चिराग उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अल्फियन और मुहम्मद रियान अरियांतो की इंडोनेशिया जोड़ी का सामना पांच बार किया है जिसमें वे तीन बार जीतने में सफल रहे हैं और दो बार हार मिली है। पिछली बार ये दोनों जोड़ी कोरिया ओपन 2023 में एक दूसरे के खिलाफ खेली थी, जहां भारत के हाथ जीत लगी थी।

इंडोनेशियाई जोड़ी के अलावा, सात्विक और चिराग का सामना विश्व नंबर 31 जर्मन टीम मार्क लम्सफस और मार्विन सीडेल के साथ-साथ विश्व नंबर 43 फ्रांसीसी जोड़ी लुकास कोरवी और रोनान लाबार से भी होगा। भारतीय जोड़ी ने इनके खिलाफ भी अजेय प्रदर्शन किया है।

23 वर्षीय सात्विक और 27 वर्षीय चिराग उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अल्फियन और मुहम्मद रियान अरियांतो की इंडोनेशिया जोड़ी का सामना पांच बार किया है जिसमें वे तीन बार जीतने में सफल रहे हैं और दो बार हार मिली है। पिछली बार ये दोनों जोड़ी कोरिया ओपन 2023 में एक दूसरे के खिलाफ खेली थी, जहां भारत के हाथ जीत लगी थी।

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

ग्रुप मैचों के बाद, टॉप की दो जोड़ी नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी।


Advertisement
Advertisement