भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ियों में शुमार सौरव घोषाल ने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं, जिनकी मेहनत, निरंतरता और दबाव में शानदार प्रदर्शन ने भारतीय स्क्वैश को नई पहचान दिलाई है।
भारतीय खेल जगत के सम्मानित और प्रेरणादायक खिलाड़ियों में गिने जाने वाले सौरव घोषाल का जन्म 10 अगस्त 1986 को कोलकाता में हुआ था। सौरव ने कोलकाता रैकेट क्लब में स्क्वैश खेलना शुरू किया। स्कूली शिक्षा के बाद वह चेन्नई स्थित आईसीएल स्क्वैश एकेडमी पहुंचे, जहां इस खेल की बारीकियां सीखीं।
सौरव घोषाल अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच रहे थे। उन्होंने साल 2003 में पीएसए में डेब्यू किया और 18 बार फाइनल खेले। इस दौरान 10 बार खिताब जीता। नवंबर 2021 में उन्होंने मलेशियन ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में विजय हासिल करते हुए अपना अंतिम पीसीएस खिताब जीता।