Ebola Outbreak: डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सीनेटरों ने चेतावनी दी है कि अमेरिका बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इबोला महामारी के बढ़ते खतरे, संघीय स्वास्थ्य एजेंसियों में खाली नेतृत्व पदों और ट्रंप प्रशासन के दौरान हुई भारी स्टाफ कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
सीनेटर पैटी मरे और टिम केन के नेतृत्व में सांसदों ने स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (एचएचएस) के सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को एक पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि प्रशासन के कदमों ने अमेरिका की संक्रामक रोगों का पता लगाने और उनसे निपटने की क्षमता को कमजोर कर दिया है।
उन्होंने पत्र में लिखा, “जब हमारा देश विश्व कप के लिए दुनियाभर से आने वाले यात्रियों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, तो यह बेहद जरूरी है कि हमारे पास सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों को संभालने के लिए स्पष्ट और व्यापक योजनाएं और संचार व्यवस्थाएं हों।