सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा (सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा)
16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन गुरुवार को, केरल ने 1-5 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए उत्तराखंड के खिलाफ 6-5 से जीत दर्ज की। वहीं, डिवीजन 'बी' में ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से मात दी।
डिवीजन 'ए' के पूल सी मुकाबले में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने चंडीगढ़ हॉकी को 5-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि मध्य प्रदेश हॉकी ने पुडुचेरी हॉकी को 4-2 से हराया।
उत्तर प्रदेश के लिए 9वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल दागा। इसके बाद अजीत यादव ने 37वें, 42वें और 56वें मिनट में फील्ड गोल करके हैट्रिक पूरी की। मैच के आखिरी पलों में मोहम्मद हारिस ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके जीत सुनिश्चित कर दी।