सेरेना विलियम्स करीब 4 साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी को तैयार (Image Source: IANS)
करीब चार साल प्रोफेशनल टेनिस से दूर रहने के बाद, 44 वर्षीय सेरेना विलियम्स डब्ल्यूटीए टूर पर शानदार के लिए तैयार हैं। सेरेना क्वीन्स क्लब में अपने करियर को फिर से शुरू करेंगी। यह विंबलडन से पहले होने वाला एक टूर्नामेंट है।
23 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन सेरेना विलियम्स ने साल 2022 में संन्यास ले लिया था। अब दो बेटियों की मां के तौर पर मुकाबले में वापसी करेंगी। सेरेना ने साल 2017 में ओलंपिया को जन्म दिया था। साल 2023 में उनकी दूसरी बेटी आदिरा का जन्म हुआ।
सेरेना विलियम्स की वापसी ने टेनिस जगत में उत्साह पैदा कर दिया है। कई लोग इसे उनके करियर का एक और ऐतिहासिक पल मान रहे हैं। एक ऐसा करियर जिसने बार-बार इस खेल का चेहरा बदल दिया है।