एसजीएफआई तीरंदाजी चैंपियनशिप: ओडिशा के खिलाड़ियों का जलवा, 4 गोल्ड जीते (Image Source: IANS)
झारखंड के रांची में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स (एसजीएफआई) अंडर-17 लड़कों और लड़कियों की तीरंदाजी चैंपियनशिप में ओडिशा के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 6 से 10 जनवरी के बीच आयोजित होगी। खेलगांव स्थित टिकैत उमराव स्टेडियम (रेंज-3) में आयोजित इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों एवं इकाइयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ओडिशा के युवा तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए कुल 4 गोल्ड मेडल जीते।