शंघाई मास्टर्स: अल्काराज न्यू लुक के साथ टेनिस कोर्ट पर उतरे, सेरुंडोलो को आसानी से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश (शंघाई मास्टर्स: अल्काराज न्यू लुक के साथ टेनिस कोर्ट पर उतरे, सेरुंडोलो को आसानी से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश)
स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने शनिवार को 'शंघाई मास्टर्स' के दूसरे राउंड में अर्जेंटीना के जुआन मैनुएल सेरुंडोलो को 6-3, 6-3 से मात दी। इसी के साथ अल्काराज ने तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना जिजू बर्ग्ज से होगा।
हाल ही में 'जापान ओपन' जीतने वाले अल्काराज ने नई मूंछों वाले लुक के साथ खेलते हुए नेट पर अपना दबदबा बनाए रखा। अल्काराज ने 66 मिनट तक चले इस मुकाबले में अपनी लगातार जीत का सिलसिला सात मैचों तक पहुंचा दिया है।
अल्काराज ने अपने आक्रामक खेल का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 24 विनर्स लगाए और नेट पर 20 में से 13 अंक जीते। यह प्रदर्शन अर्जेंटीना के खिलाड़ी से कहीं बेहतर था, जिन्होंने आठ विनर्स और नेट पर सात में से पांच अंक हासिल किए थे।