कैस्पर रूड ने सोमवार को 'शंघाई मास्टर्स' के तीसरे राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टीएन को 6-4, 7-6 (3) से शिकस्त देकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। 20वीं वरीयता प्राप्त रूड ने 14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 1 घंटे 42 मिनट में हराया।
कैस्पर रूड ने अपने सर्व और फर्स्ट सर्व के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। उन्होंने 13 ऐस लगाए, जबकि टीएन ने सात ऐस लगाए थे। रूड ने अपने फर्स्ट-सर्व प्वाइंट्स का 89 प्रतिशत जीता, जबकि अमेरिकी खिलाड़ी ने अपने फर्स्ट सर्व का 69 प्रतिशत जीता। उन्होंने टीएन की सर्विस एक बार तोड़ी; यह महत्वपूर्ण ब्रेक पहले सेट के 10वें गेम में मिला, जिससे उन्होंने सेट जीत लिया। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ मिले दोनों ब्रेक प्वाइंट्स को भी बचाया।
वहीं, फेलिक्स ऑगर-एलियासिम ने स्पेन के पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 6-3, 4-6, 6-1 से हराकर 'राउंड ऑफ 16' में प्रवेश किया, जिनका सामना अब रूड से होगा।