Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल जिताने वाले बॉक्सर जादुमणि सिंह ने बॉक्सर सरिता देवी को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। जादुमणि ने कहा कि सरिता देवी के लगातार मार्गदर्शन और अटूट भरोसे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।
शनिवार को हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 0-5 से हारने के बाद जादुमणि को पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए संतोष करना पड़ा। 22 वर्षीय बॉक्सर ने तीन राउंड के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर को कड़ी टक्कर दी, लेकिन डिक्सन की अनुशासित काउंटर-पंचिंग और सटीक स्कोरिंग शॉट्स निर्णायक साबित हुए।
फाइनल के बाद अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए जादुमणि ने कहा कि सरिता देवी बचपन से ही उनके करियर में मार्गदर्शक रही हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी उनसे लगातार जुड़ी रहीं।