शेफील्ड यूनाइटेड ने मिडफील्डर एलेक्स माटोस को अपने साथ जोड़ा (Image Source: IANS)
Sheffield United Signs Alex Matos: शेफील्ड यूनाइटेड ने मिडफील्डर एलेक्स माटोस को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। यह करार तीन वर्षों के लिए है।
शेफील्ड यूनाइटेड फ्रेंचाइजी चेल्सी को एक ऐसे खिलाड़ी की सेवाओं के लिए भुगतान करेगा, जो अलग-अलग पोजीशन पर खेल सकता है। फिलहाल, यह पता नहीं लग सका है कि इसके लिए शेफील्ड यूनाइटेड ने कितनी रकम चुकाई है।
3 अक्टूबर 2004 को बेडफोर्ड में जन्मे एलेक्स माटोस ने ल्यूटन टाउन से फुटबॉल करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2016 में नॉर्विच सिटी गए।