फीफा वर्ल्ड कप के बीच जर्मनी को झटका, निको श्लोटरबेक शेष टूर्नामेंट से बाहर (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान के बीच जर्मनी को एक बड़ा झटका लगा है। सेंट्रल डिफेंडर निको श्लोटरबेक टखने के लिगामेंट में चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
बोरुसिया डॉर्टमुंड का डिफेंडर शनिवार को आइवरी कोस्ट के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुआ था। 'ग्रुप-ई' के इस मुकाबले को जर्मनी ने 2-1 से अपने नाम किया था। उन्हें हाफ-टाइम में ही खेल छोड़ना पड़ा और उनकी जगह एंटोनियो रुडिगर मैदान पर आए। अगले दिन स्कैन से पता चला कि उनके बाएं टखने का लिगामेंट फट गया है।
जर्मनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "श्लोटरबेक के बाएं टखने के मीडियल कोलेटरल लिगामेंट में चोट लगी है। वह कई महीनों तक टीम से बाहर रहेंगे। जर्मनी की टीम के डिफेंडर और बोरुसिया डॉर्टमुंड के खिलाड़ी श्लोटरबेक फिलहाल यूएसए में टीम के साथ ही रहेंगे।"