स्पेन को झटका, फर्मिन लोपेज के पैर में फ्रैक्चर, नहीं खेलेंगे फीफा वर्ल्ड कप (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टीम घोषित होने से पहल स्पेन को बड़ा झटका लगा है। एफसी बार्सिलोना के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज पैर में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान लोपेज के दाहिने पैर की पांचवीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर आया था। स्पेनिश चैंपियन टीम ने बताया है कि लोपेज की सर्जरी होगी, लेकिन उनके वापस लौटने का कोई समय नहीं बताया गया है।
सोमवार को बार्सिलोना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "बेटिस के खिलाफ मैच में फर्मिन लोपेज के दाहिने पैर की पांचवीं मेटाटार्सल हड्डी टूट गई। खिलाड़ी की सर्जरी होगी।"