शूटिंग वर्ल्ड कप म्यूनिख: सुरुचि ने साधा गोल्ड पर निशाना, ईशा के नाम सिल्वर, टॉप पर पहुंचा भारत (Image Source: IANS)
म्यूनिख में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल लेग के चौथे दिन भारत को दोहरी खुशी मिली। विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सुरुचि इंदर सिंह ने गोल्ड अपने नाम किया, जबकि ईशा सिंह ने सिल्वर पर निशाना साधा। इसी के साथ भारत मेडल टैली में शीर्ष पर पहुंच गया है।
242.1 का स्कोर करते हुए सुरुचि ने पिछले साल ओलंपिक शूटिंग रेंज में जीते गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक बचाया, जबकि उनकी सीनियर ईशा सिंह ने 241.2 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल से संतोष किया। ब्रॉन्ज मेडल कोरिया की चू गेउन के नाम रहा।
इस साल के दूसरे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप लेग में भारत के पास अब दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हो गए हैं। राइफल और पिस्टल की दो मिक्स्ड इवेंट्स शनिवार को होंगे।