सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में मलेशिया की शिवसांगरी सुब्रमण्यम से हारकर भारतीय स्टार अनाहत सिंह का सफर समाप्त हो गया। अनाहत को शिवसांगरी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
अनाहत सिंह ने मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ जोरदार शुरुआत की और पहला गेम 11-5 से जीत लिया। हालांकि, इसके बाद सुब्रमण्यम ने अपने खेल का स्तर बढ़ाया और 37 मिनट तक चले मुकाबले को 11-5, 6-11, 4-11, 7-11 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
यह अनाहत की मलेशियाई खिलाड़ी से कुल मिलाकर चौथी और प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) टूर पर तीसरी हार थी। सुब्रमण्यम ने आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स के महिला एकल फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी को हराया था। अनाहत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, एशियन गेम्स में एकल स्क्वैश फाइनल में सिल्वर जीतने वाली अनाहत पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।