महिलाओं की वर्ल्ड नंबर 15 अनाहत सिंह ने रेडवुड सिटी (यूएस) में सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मिस्र की आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेमों में हराया।
अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए, 18 साल की अनाहत ने यूएसडी 143,500 पीएसए गोल्ड इवेंट के दूसरे राउंड में टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर 3 एलशेरबिनी को 30 मिनट में 11-8, 11-8, 11-7 से हराया।
जीत के बाद अनाहत ने कहा, "मैं उनका हर एक मैच देखकर बड़ी हुई हूं। मैं वो सब हासिल करना चाहती हूं, जो उन्होंने अपने करियर में किया है। वे सभी स्क्वैश प्लेयर्स के लिए प्रेरणा हैं। उनके साथ कोर्ट साझा करने का मौका मुझे पहली बार मिला। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इस तरह होगा। मुझे लगा कि मुझे सेटल होने और उनके साथ खेल को समझने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, मेरा गेम प्लान अच्छा काम कर गया।"