भारतीय एथलीट एंसी सोजन ने कहा कि थकान और किस्मत की वजह से वह सिर्फ दो सेंटीमीटर से अपना पहला एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतना मेरी कड़ी मेहनत का इनाम है।
रविवार की बारिश वाली शाम को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में भारत की टॉप लॉन्ग जंपर (लंबी कूद की खिलाड़ी) ने शुरुआत में तो आसानी से बढ़त बनाए रखी, लेकिन आखिर में वह दूसरे स्थान पर आ गईं। एंसी ने अपनी आखिरी तीन जंप में थकान और फिसलन भरे ट्रैक का सामना किया, जो आखिर में निर्णायक साबित हुईं।
'साई मीडिया' के साथ खास बातचीत में एंसी ने कहा, "मैं आगे चल रही थी और भगवान से प्रार्थना कर रही थी कि वे मुझे निराश न करें। मुझे लगा कि 6.55 मीटर कुछ भी नहीं है और मैं 6.60 मीटर से ज्यादा की कोशिश कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दुर्भाग्य से वह दिन मेरा नहीं था और मेरे पास अपनी किस्मत को स्वीकार करने के अलावा कोई चारा नहीं था।"