फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हर रविवार को मनाया जाने वाला 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें कई एथलीटों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का उद्देश्य इस बार बहुत खास था। इस बार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना के सहयोग से 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने और भारतीय सेना के विजय के उपलक्ष्य में मनाया गया।
भारतीय सेना ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए हमले का बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को भी बड़ी क्षति पहुंचाई थी और दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया था। भारतीय सेना के इसी विजय का जश्न 'संडे ऑन साइकिल' में मनाया गया।