प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के माध्यम से एक फिट, स्वस्थ और सक्रिय देश बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को वर्ली तटीय साइकिल ट्रैक पर फिट इंडिया साइक्लोथॉन – 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया।
मांडविया ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई और साइकिल रैली में हिस्सा लेने वालों के साथ शामिल हुए, जिसमें उन्होंने फिटनेस को लोगों का अभियान बनाने और सक्रिय और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने के सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
खेल मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा फिटनेस को विकसित भारत की नींव बताया है। फिट इंडिया अभियान देश भर के लोगों को स्वस्थ जिंदगी अपनाने और फिटनेस को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।"