Sports Minister Mandaviya pays tribute to 'hockey wizard' Major Dhyan Chand on his death anniversary (Image Source: IANS)
Sports Minister Mandaviya: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद को उनकी 45वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
मांडविया ने एक्स पर लिखा, "विश्व के महानतम हॉकी खिलाड़ी, 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। वह दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अपने खेल कौशल से उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाया।"
ध्यानचंद का 3 दिसंबर 1979 को दिल्ली में निधन हुआ था। उन्होंने 1928 के ओलंपिक खेलों में भारत को हॉकी में अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी और लगभग तीन दशकों तक सक्रिय रहे थे।