केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 23 जून, 2026 को केरल के दौरे पर जाएंगे। केरल में खेल मंत्री फिटनेस, स्पोर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन और स्पोर्ट्स में बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने वाले कई इवेंट्स में हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय मंत्री अपने कार्यक्रमों की शुरुआत एक साइकिल रैली में हिस्सा लेकर करेंगे। यह रैली तिरुवनंतपुरम में चकाई आईटीआई से शंकुमुघम बीच तक आयोजित की जाएगी, जिसका नाम ‘साइक्लिंग बाय द सी’ रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस पहल का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने और अन्य फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। फिट इंडिया अभियान के तहत हर रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।