पैरा एशियन गेम्स 2026 में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। खेल मंत्रालय ने इन खेलों के लिए 275 सदस्यों वाले भारतीय दल की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। ये गेम्स 18 से 24 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे, जिसमें 45 देश 18 खेलों के 492 मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेंगे।
भारत 10 खेलों में 166 एथलीट (111 पुरुष और 55 महिला) उतारेगा, साथ ही 94 टीम अधिकारी/सपोर्ट स्टाफ और 15 दल के स्टाफ भी शामिल होंगे। पिछली बार 309 एथलीटों का दल भेजा गया था, लेकिन इस बार सीमित कोटा होने के कारण संख्या में काफी कमी आई है।
भारत ने पिछले पैरा एशियन गेम्स में 123 एथलीट (एथलेटिक्स) भेजे थे, लेकिन इस बार ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने शुरू में केवल 60 कोटा आवंटित किए थे। भारतीय दल ने हांग्जो में हुए पैरा एशियन गेम्स में 111 मेडल जीते थे, जिनमें 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।