लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी. के. सक्सेना ने शनिवार को लद्दाख खले नीति 2026 को मंजूरी दी। खेल नीति के तहत एथलीटों को मासिक स्कॉलरशिप, एक बार के नकद पुरस्कार और लगातार वित्तीय मदद देने का वादा किया गया है। खेल नीति 2026 की घोषणा को इस केंद्र शासित प्रदेश को एक खेल ताकत के रूप में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
वी.के. सक्सेना ने इस पहल को खेल विकास के क्षेत्र में बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि इस नीति का मकसद एक जिंदादिल और आत्मनिर्भर खेल समुदाय बनाना है। युवा एथलीटों को पैसे की चिंता किए बिना खेल को करियर के तौर पर अपनाना चाहिए।
सक्सेना ने इस पहल की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह नीति लद्दाख में लगातार वित्तीय मदद, बेहतर सुविधाएं, वैज्ञानिक कोचिंग और करियर के मौकों के साथ एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन के लंबे समय की प्रतिबद्धता को दिखाती है।