स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर: भारत को दोहरा झटका, सेमीफाइनल में तन्वी और सूरज की हार (Image Source: IANS)
एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत को दोहरा झटका लगा। महिलाओं की टॉप सीड तन्वी खन्ना और पुरुषों की चौथी सीड सूरज कुमार चंद खिताबी रेस से बाहर हो गए।
तन्वी को मिस्र की तीसरी सीड सोहायला हजेम ने 11-6, 2-11, 7-11, 7-11 से मात दी, जबकि सूरज चंद को मिस्र के टॉप सीड मोहम्मद गोहर ने 11-8, 11-2, 11-7 से हराया।
इससे पहले, हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप का सिंगल्स खिताब जीतने वाले सूरज चंद ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हमवतन आठवीं सीड ओम सेमवाल को चार गेम में मात दी थी। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मिस्र के हसन मेनशावी को 11-4, 8-11, 11-2, 9-11, 11-8 से शिकस्त दी। पांच-गेम का यह मुकाबला 73 मिनट तक चला था।