स्क्वैश: कोलकाता में पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे तन्वी-सूरज (Image Source: IANS)
कोलकाता में बुधवार को आयोजित एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर में महिलाओं की शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना और पुरुष वर्ग के चौथी वरीयता प्राप्त सूरज कुमार चंद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।
तन्वी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी ही देश की छठी सीड निरुपमा दुबे को सीधे गेम में शिकस्त दी। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की तीसरी सीड सोहायला हजेम से होगा।
वहीं, सूरज चंद ने आठवें सीड ओम सेमवाल को चार गेम में हराया। हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप का सिंगल्स खिताब जीतने वाले सूरज अब सेमीफाइनल में मिस्र के टॉप सीड मोहम्मद गोहर का सामना करेंगे।