उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इंडियन ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद की नॉर्वे चेस में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन पर जीत के बाद तारीफ की है। टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद ने दूसरी बार कार्लसन को हराया है।
प्रज्ञानंद की जीत के बाद आनंद महिंद्रा ने उनकी प्रशंसा करते हुए एक्स पर लिखा, "'अभेद्य' का लेबल अब लगने लगा है और मैग्नस ने कोई फ्रस्ट्रेशन नहीं दिखाई। मुझे उम्मीद है कि इसका मतलब है कि वह प्रज्ञानंद के साथ ऐसे नतीजों की ज्यादा उम्मीद करने लगे हैं।"
आर. प्रज्ञानंद की मैग्नस पर जीत दोनों चेस दिग्गजों के बीच लगातार बढ़ती राइवलरी में एक और मील का पत्थर बन गया। टूर्नामेंट में पहले ही सफेद मोहरों से कार्लसन को हराने के बाद, भारतीय खिलाड़ी ने राउंड 8 में काले मोहरों से भी जीत हासिल की। प्रज्ञानंद ने चेस के मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ अपनी विविधता और संयम का परिचय दिया।