Sub-jr Women's Hockey League: Odisha, Pritam and SAI Shakti academy win on Day 10 (Image Source: IANS)
Hockey League: ओडिशा नवल, प्रीतम सिवाच और एसएआई शक्ति ने दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग चरण 2 के 10वें दिन अपने-अपने मैच जीते।
दिन के पहले मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने जय भारत हॉकी अकादमी को 12-1 से हराया।
प्रज्ञा पटेल (10', 12', 45', 58') ने चार गोल किए। कप्तान डोली भोई (8', 15', 57') ने हैट्रिक बनाई जबकि, केसर भाबर (3'), शीतल यादव (14'), नेहारिका टोप्पो (24'), सानिया सैयद (36') और चंचल यादव (38') ने ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए एक-एक गोल किया।