सब-जूनियर पुरुष एकेडमी हॉकी: ऋतु रानी, पंजाब क्लब, सैल्यूट और एचएआर की शानदार जीत (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष एकेडमी चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी, ऋतु रानी हॉकी एकेडमी, सैल्यूट हॉकी एकेडमी और एचएआर हॉकी एकेडमी ने जीत दर्ज की।
चैंपियनशिप के तीसरे दिन की शुरुआत पूल डी के मुकाबले से हुई, जिसमें ऋतु रानी हॉकी एकेडमी ने नामधारी इलेवन के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की।
इस मुकाबले के चौथे मिनट में संदीप सिंह ने गोल के साथ ऋतु रानी हॉकी एकेडमी का खाता खोला। इसके बाद 48वें मिनट में कृष्णा और 54वें मिनट में अनमोलदीप सिंह ने गोल दागे। विपक्षी टीम के लिए एकमात्र गोल राजबीर सिंह ने 34वें मिनट में किया।